दिल्ली ( ज़ोहर ज़ैदी )
पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद पर्यावरण योद्धा के सभी राज्यों के चुनाव संपन्न हुए। इसमें सचिव अविनाश सिंह ने बताया कि राज्यों के सभी सदस्यों के द्वारा चुनावों में राजेश झा को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। साथ ही राजेश झा को पर्यावरण योद्धा अभियान के तहत चार अतिरिक्त राज्यों का प्रभार भी दिया गया। इस मौके पर सभी ने राजेश झा को बधाई दी| साथ ही इस अवसर पर राजेश झा ने कहा कि हम पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 5 करोड़ पौधे लगाएंगे। इसकी विस्तृत जानकारी सभी राज्यों के पर्यावरण वन मंत्री को भी भेजी जाएगी। इस अभियान में सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ जन भागीदारी को भी बढ़ाया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment