जलंधर : संवाददाता
आखिल भारतीय ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब की वोमेन विंग की स्टेट प्रेसीडेंट डोली हांडा की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह 8 मार्च को मनाया जाता है। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और इंटरनेशनल वोमेन्स डे को सेलेब्रेट किया। डोली हांडा ने आने वाली सभी महिलाओं का स्वागत गुलाब के फूल देकर किया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने आपस में मिलकर नृत्य किया, तम्बोला खेला आदि मनोरंजन किया और जीतने वाली महिलाओं को आकर्षिक ईनाम दिए गए। सभी महिलाओ ने विभिन्न प्रकार के खाने के व्यंजन तैयार किये। उनके द्वारा बनाए गए सभी स्वादिष्ट भोजन को डॉ रितू भाटिया ने चखें। और स्वादिष्ट भोजन की प्रतियोगिता में जीतने का खिताब श्रीमती राधा चौहान को दिया गया। आयोजित कार्यक्रम में डोली हांडा ने अपने विचारों में महिलाओं के सशक्तिकरण की बात कही और महिलाओ को प्रेरित कर सभी महिलाओं का मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर डाँ रितू भाटिया, डॉ अनु गुप्ता, डाँ मानवती निगम, वीना महाजन, कंवलजीत कौर, आकृति मशवरी हांडा, डाँ सरोज आकृति हांडा, सरोज बजाज, वंदना सोनी, सपना मनराय आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


0 comments:
Post a Comment