वांछित फाउंडेशन दिल्ली टीम अपना घर आश्रम के रजत वार्षिकोत्सव में शामिल हुई

दिल्ली (मालिनी सरीन)

दिनांक 15 मार्च 2026 दिन रविवार को अपना घर आश्रम बुढ़पुर दिल्ली का वार्षिकोत्सव समारोह एवं संस्था का रजत वर्ष उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में गणमान्य डॉ सुनीता मेहरोत्रा, संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा, वांछित फाउंडेशन दिल्ली की उपस्थिति बहुत ही गरिमामयी रही।

डॉ सुनीता मेहरोत्रा ने कहा कि पीड़ित मानव सेवा का पावन तीर्थ सेवा अपना घर आश्रम संस्था समाज सेवा के लिए घर आश्रम संस्था समाज सेवा के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। डॉ सुनीता मेहरोत्रा ने अपना घर संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि यह संस्था आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य में लगी रहेगी।

वांछित फाउंडेशन दिल्ली की टीम ने अपना घर आश्रम के रजत वार्षिकोत्सव में शामिल होकर संस्था के कार्यों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ सुनीता मेहरोत्रा ने अपना घर आश्रम के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्था समाज के कमजोर वर्गों के लिए एक आशा की किरण है और हम सभी को इसका समर्थन करना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ सुनीता मेहरोत्रा ने अपना घर आश्रम के सदस्यों को उनके समर्पण और सेवा भावना के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि यह संस्था आगे भी समाज सेवा के कार्य में लगी रहेगी। 

वांछित फाउंडेशन दिल्ली टीम आश्रम में रह रहे लोगों से मिलकर उनका हाल जाना व उनकी सेवा में दिन रात लगे ही सेवादारों की हौसला अफजाई भी की।




SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

वांछित फाउंडेशन दिल्ली टीम हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का सफल आयोजन में शामिल हुई ।

दिल्ली (अंजु नरेंद्र) हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 के प्रारम्भ होने पर जल सेवा समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ का सफल आयोजन किया गया। डॉ. सुनी...

_