अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक कार्यक्रम में महिला एवं सामाजिक जागरूकता कल्याण समिति द्वारा उत्तराखंड की वरिष्ठ समाजसेविका आशा शुक्ला को उत्तराखंड महिला शक्ति रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
अपने शब्दों में आशा शुक्ला ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। मैं इस उपलब्धि को उन सभी महिलाओं को समर्पित करती हूँ, जो हर दिन अपने हौसले और संघर्ष से समाज को बेहतर बनाने में लगी हैं। साथ ही समिति की अध्यक्षा डॉ. उषा नरेंद्र जैन का मैं दिल से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा और इस मंच से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।
आप सभी का सहयोग और विश्वास ही मेरी ताकत है। मै आगे भी महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करती रहूंगी।

0 comments:
Post a Comment