Tasim Ahamad (Chief Editor)
जालंधर : संवाददाता
अखिल भारतीय ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन की पंजाब वोमेन विंग की स्टेट प्रेसिडेंट डोली हांडा की अध्यक्षता में होली पर्व के कार्यक्रम का आयोजन जालंधर मे प्रीत नगर के श्री हरि मन्दिर में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राधा कृष्ण ।। कृष्ण के भजन गाकर की गई । आयोजित कार्यक्रम में एक दूसरे को गले लगाकर गुलाल व रंग लगाकर होली मनाई और साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाई। होली पर्व के अवसर पर बच्चो व बड़ो सभी ने भेदभाव व द्वेष भावना को त्यागकर एकता का समाज को एक अच्छा संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपना सहयोग दिया उनकी भूमिका सराहनीय रही। बच्चों के नाच-गाने के साथ होली पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
होली पर्व के इस अवसर पर अनु गुप्ता, डॉ मानवती निगम, मुस्कान, सुनीता पांडे, मधुबाला, प्रियंका, रमा, पिंकी, शारदा, बबीता, मिठू आदि ने उत्साहपूर्वक आंनद लिया।






0 comments:
Post a Comment