सविता शर्मा : (ब्यूरो चीफ, गाजियाबाद)
श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा, मुरादनगर में सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड लगी रही। विभिन्न शहरों से आए भक्तों ने मां महागौरी की पूजा-अर्चना कर हवन व श्री दुर्गा सप्तशती पाठ में शामिल हुए। साथ ही मंदिर के महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना होती है। मां महागौरी नवरात्रि के आठवें दिन, दुर्गा अष्टमी पर पूजी जाने वाली मां दुर्गा की 8वीं शक्ति हैं, जो पवित्रताए शांति और सुख.समृद्धि की प्रतीक हैं। अत्यंत गोरी ;हिम के समान श्वेत होने के कारण इन्हें महागौरी कहा जाता है। इनका वर्ण गौर, वस्त्र.आभूषण श्वेत और सवारी बैल ;वृषभ है। चार भुजाओं में त्रिशूल, डमरू, अभय मुद्रा और वर मुद्रा धारण किए हुए माता भक्तों के पापों को नष्ट कर उन्हें समृद्धि प्रदान करती हैं। महंत मुकेशानंद गिरि महाराज ने बताया कि शुक्रवार को महानवमी पर मां सि़द्धिदात्री की पूजा-अर्चना होगी। हवन का आयोजन होगा जिसमें बडी संख्या में भक्त आहुति देंगे। भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना भी की जाएगी। कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन होगा। सत्यवीर भाटी दादरी, मोहित गुप्ता मुरादनगर, सुशीला गाजियाबाद, जूही गाजियाबाद, प्रेम जीत शमशेर स्वीटी दिल्ली, मनोज दादरी प्रशांत शमशेर आरती शमशेर टीना गाजियाबाद प्रियांका गिरधरपूर कार्तिक बुलंदशहर शशि शमशेर मुकेश शमशेर आदि भक्तों ने पूजा-अर्चना की।



0 comments:
Post a Comment