वांछित फाउंडेशन दिल्ली टीम हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का सफल आयोजन में शामिल हुई ।

दिल्ली (अंजु नरेंद्र)

हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 के प्रारम्भ होने पर जल सेवा समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ का सफल आयोजन किया गया। डॉ. सुनीता मेहरोत्रा, संस्थापिका एवम् राष्ट्रीय अध्यक्षा, वांछित फाउंडेशन दिल्ली वांछित परिवार के साथ सुंदरकांड में भागीदारी की।

डॉ. सुनीता मेहरोत्रा स्वदेशी जागरण मंच की बुराड़ी जिले की महिला सह प्रमुख भी हैं। उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच के सभी पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सुंदरकांड श्रीराम कथा का वह भाग है जिसमें भगवान हनुमान की वीरता, भक्ति और बुद्धिमत्ता का अद्भुत वर्णन है। इस पाठ को नियमित रूप से पढ़ने से जीवन में कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।

डॉ सुनीता मेहरोत्रा ने कहा कि सुंदरकांड पाठ से हमें जीवन में सकारात्मकता और शक्ति मिलती है। उन्होंने जल सेवा समिति के सदस्यों को उनके समर्पण और सेवा भावना के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उन्होंने कलिया जी, कबीर जी व पूरी जल सेवा समिति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सुंदरकांड पाठ में भाग लिया और भगवान हनुमान की पूजा की। 



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

वांछित फाउंडेशन दिल्ली टीम हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का सफल आयोजन में शामिल हुई ।

दिल्ली (अंजु नरेंद्र) हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 के प्रारम्भ होने पर जल सेवा समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ का सफल आयोजन किया गया। डॉ. सुनी...

_