गाजियाबाद (सविता शर्मा)
समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विजया स्वप्न फाउंडेशन को वन स्टॉप सेंटर टीम द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की प्रमुख प्रीति मलिक ने फाउंडेशन की पूरी टीम को ट्रॉफी देकर उनके निरंतर प्रयासों और समर्पण की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान प्रीति मलिक ने कहा कि विजया स्वप्न फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे कार्य समाज में एक सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं और अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने फाउंडेशन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह समाज सेवा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विजया स्वप्न फाउंडेशन की संस्थापिका ममता शर्मा जी ने इस सम्मान के लिए वन स्टॉप सेंटर का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक मेहनत और समर्पण के साथ समाज सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।
फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे आगे भी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

0 comments:
Post a Comment