उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की तहसील दुद्धीनगर में 15 मार्च 2026 को प्रगति फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय रक्तदाता सम्मान समारोह में 'बीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से समाजसेवियों को आमंत्रित कर और रक्तदान के प्रति जागरूक करने का जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।
सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में नेपाल के दीपक प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक हरिराम, कमलेश मोहन, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव और शंकर एडवोकेट शामिल थे। उन्होंने उपस्थित सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया और रक्तदान के महत्व पर जोर दिया और रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन कर एक रक्तदान शिविर भी लगाया गया। जिसमें विभिन्न राज्यों से आए रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान कर देश-विदेश में हो रही ब्लड की कमी को पूरा किया जा सकता है।
इस अवसर पर समाजसेविका सोनाली शर्मा, रामलक्ष्मण मीणा, रंजीत मिश्रा, रामलाल मीणा, विकास कुमार, धनंजय कुमार, सोनी कुमार वर्मा, सीताराम मीणा, समाजसेवी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वीर बिरसा मुंडा रक्तदाता सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समाजसेवा और स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।



0 comments:
Post a Comment