SDM करावलनगर ने अंतर्राष्ट्रीय वर्द्ध जन दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सतयु प्राप्त ज्येष्ठ मतदाताओं को किया सम्मानित

दिल्ली ( कपिल ढाका ) 

जिला उत्तर पूर्वी दिल्ली के उप जिलाधिकारी ने 01 अक्टूबर 2022 को अंतर्राष्ट्रीय वर्द्ध जन दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सतयु प्राप्त मुस्तफाबाद विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 69 के 2 मतदाताओं को उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी संजय सोंधी द्वारा सम्मान किया गया। श्रीमती संतोष उम्र 102 वर्ष निवासी गली नंबर 05 फेस 05, शिव विहार और श्री मोहम्मद इलियास उम्र 106 वर्ष निवासी गुरु नानक नगर ( मुस्ताफाबाद ) को उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मान पत्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।


उप जिलाधिकारी करावल नगर संजय सोंधी ने यह बताया है कि राष्ट्रीय हरित न्यायधिकरण के आदेशों के परिपालन मैं यमुना नदी एवं अन्य प्राकृतिक जल निकायु में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णता वर्जित है श्रद्धालु गणों की सुविधा के लिए करावल नगर अनु विभाग में वीर सावरकर अस्पताल मैदान में कृतिम तलाब का निर्माण कार्य किया जा रहा है यह तालाब 03 अक्टूबर 2022 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और 4 अक्टूबर 2022 से दुर्गा प्रतिमओ विसर्जन हेतु उपलब्ध रहेगा इसके अतिरिक्त उत्तरी पूर्वी जिले में एमटीएनएल ग्राउंड यमुना विहार और कृष्णा पार्क गोंडा सीलमपुर में भी कृत्रिम तालाब का निर्माण किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी ने आगे बताया कि सोनिया विहार स्थित सभी पुस्तो पर सिचाई एवं बाढ़ निरतंर द्वारा बैरिकेडिंग की जा रही है ताकि लोग यमुना नदी तक पहुंच कर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं कर सके / यमुना नदी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करने पर पैसा ₹50000 का पर्यावरण क्षतिपूर्ति मुआवजा वसूल किया जाएगा। सोनिया विहार स्थितसभी पुस्तो पर पुलिस और सिविल डिफेन्स वालंटियर द्वारा इस दोरान लगातार निगरानी राखी जाएगी/

उप जिलाधिकारी श्री संजय सोंधी ने यह भी जानकारी दी है कि वर्तमान में मतदाता परिचय पत्र को आधार संख्या से जोड़ने का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन अनुसार प्रगति पर है और मतदाताओं को स्वयं आगे आकर इस कार्य में अपना योगदान करना चाहिए। मतदाता परिचय पत्र को आधार संख्या से जोड़ने पर मतदाता सूची अधिक प्रदाशी और स्वच्छ होगी जो लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए बीएलओ और सिविल डिफेंस वालंटियर घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इसके अलावा विशेष शिविरो का भी आयोजन किया जा रहा है उचित मूल्य की दुकानो पर भी इस कार्य को पूरा करने की व्यवस्था की गयी है उप जिलाधिकारी ने मतदाताओं से इस कार्य में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

स्टार मेकर के प्रसिद्ध ग्रुप सॉन्गबर्ड के एक साल पूरे होने पर अभिजीत और माही ने केक काटकर सेलिब्रेट किया

(दिल्ली की काजल खोसला द्वारा न्यूज़ रिपोर्ट) देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में होटल मैरीगोल्ड में स्टारमेकर मे छाये हुए सबसे प्रसिद्ध ग्र...

_