छठ पूजा घाट पर तैयारियां जोरों पर, छठ पूजा सेवा समिति और नगर निगम ने झोंकी ताकत

सहारनपुर ( दिनेश कपिल ) 

4 दिन के नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की आज शुरुआत हो गई। वर्ती आज से 4 दिन तक छठी मईया के व्रत में रहेंगी। 

बड़ी नहर पर आयोजित होने वाले छठ महापूजा कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में छठ पूजा सेवा समिति और नगर निगम सहारनपुर में आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। बड़ी नहर पर बने घाट पर छठी मैया का अस्थाई भव्य मंदिर नहर के भीतर बनाया जाता है जो खासा आकर्षण का केंद्र रहता है। इतना ही नहीं भव्य मंच और छठ घाट पर प्रतीकात्मक मईया की शिला आकर्षण का केंद्र रहती हैं। नगर निगम द्वारा नहर स्थित घाट पर मरम्मत का कार्य, लाइट की व्यवस्था, रंग रोगन का कार्य कराया जा रहा है। वहीं भव्य अस्थाई मंदिर, मंच से लेकर तमाम व्यवस्थाएं छठ पूजा सेवा समिति ने संभाल रखी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए छठ पूजा सेवा समिति के आयोजक ठाकुर रामाशंकर सिंह ने बताया कि समिति आयोजन को भव्य रूप प्रदान करना चाहती है और इसके लिए समिति के सभी सदस्य जी जान से अपना सहयोग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि व्रर्तियों के आने और उनके उचित पूजा पाठ की व्यवस्था के लिए छठ पूजा सेवा समिति दृढ़ संकल्पित है। व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। समिति के अध्यक्ष संतोष शाह निरहुआ और महामंत्री अनिल गिरी ने पूर्वांचल के लोगों से भागीदारी की अपील की और कहा कि आप अपने इस पर्व की भव्यता को और बेहतर बनाने के लिए अपना सहयोग करें। इतना ही नहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वांचल से संबंधित सभी संस्थाएं जो बड़ी नहर पर कार्यक्रम का आयोजित करती हैं वह इस बार छठ पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में संयुक्त रुप से आयोजन कर रही हैं। छठ पूजा सेवा समिति के संरक्षक पवन सिंह ने बताया कि बड़ी नहर पर जनपद के सबसे बड़े संगठन छठ पूजा सेवा समिति शानदार आयोजन के लिए कृत संकल्पित है और इसकी भव्यता में सभी पूर्वांचल के लोगों का अथाह सहयोग और प्रेम मिल रहा है।

घाट पर छठ पूजा सेवा समिति से राकेश राणा, उपाध्यक्ष सोनू सिंह संतोष शाह फोटोग्राफर, बलराम सिंह, तनु शाह, विशाल दीप, बृजेश सिंह, सावन यादव, राजकुमार, अर्जुन यादव, प्रिंस व संतोष चौहान समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

स्टार मेकर के प्रसिद्ध ग्रुप सॉन्गबर्ड के एक साल पूरे होने पर अभिजीत और माही ने केक काटकर सेलिब्रेट किया

(दिल्ली की काजल खोसला द्वारा न्यूज़ रिपोर्ट) देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में होटल मैरीगोल्ड में स्टारमेकर मे छाये हुए सबसे प्रसिद्ध ग्र...

_