अनमोल एनिमल हेल्प वेलफेयर सोसाइटी का अनूठा प्रयास, पर्युषण पर्व पर बेजुबान श्वानों को खिलाए चूरमे और मगज के लड्डू


अहमदाबाद: संवाददाता।

अहिंसा और जीवों के प्रति करुणा के पर्व पर्युषण के अवसर पर अहमदाबाद की 'अनमोल एनिमल हेल्प वेलफेयर सोसाइटी' ने बेजुबान जानवरों की सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। संस्था की ओर से जैन पर्युषण पर्व (जो 8 दिनों तक चलता है) के दौरान शहर के लगभग 200 से ज़्यादा स्ट्रीट डॉग्स के लिए विशेष रूप से मगज और चूरमे के लड्डू तैयार करवाए गए और उन्हें प्यार से खिलाए गए।

इस नेक पहल की शुरुआत करने वाली फाउंडर आमी शाह और अध्यक्ष देवेन भाई शाह पिछले लगभग 28 सालों से बेजुबान और जरूरतमंद जीवों की सेवा में लगातार समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। उनका यह सेवा कार्य न केवल पशुओं के प्रति प्रेम को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिखाता है कि पर्वों का असली आनंद हर जीव के जीवन में मिठास घोलने से ही पूरा होता है।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments:

मुंबई में सॉन्गबर्ड्स ग्रुप ने मनाया अपना दूसरा स्थापना दिवस

मुंबई : ( काजल खोसला द्वारा मुंबई की न्यूज रिपोर्ट) स्टारमेकर के मशहूर सिंगिंग ग्रुप ‘सॉन्गबर्ड्स’ ने अपने 2 साल पूरे होने पर मुंबई में अपना...

_