ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट की पाठशाला में के बच्चों ने मनाया गणेश चतुर्थी महोत्सव

नोएडा, संवाददाता।

नोएडा के सेक्टर 5 स्थित जेजे कॉलोनी, हैरोला में आज गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट की पाठशाला में बच्चों के बीच किया गया, जहाँ नन्हें-मुन्नों ने पूरे उल्लास के साथ बप्पा का स्वागत किया। गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापिका भारती नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गणेश जी का आगमन विशेष रूप से 'ऋषि की पाठशाला' में हुआ। जैसे ही बप्पा की प्रतिमा का आगमन हुआ, बच्चों के चेहरों पर खुशी छा गई। सभी बच्चों ने पुष्पवर्षा कर भगवान गणेश का भव्य स्वागत किया।

​कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से की गई। सबसे पहले सभी बच्चों को चंदन का टीका लगाया गया, जिसके बाद दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद बच्चों ने स्वयं आगे बढ़कर भगवान गणेश को टीका लगाया और सामूहिक रूप से आरती की। पाठशाला का पूरा माहौल गणेश जी के भजनों और जयकारों से गूंज उठा।

​पूजन और आरती के पश्चात सभी बच्चों ने एक-दूसरे को गले मिलकर और हाथ जोड़कर गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बच्चों का उत्साह देखने लायक था, जिन्होंने इस उत्सव को बहुत ही आनंद के साथ जिया। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के विशेष सहयोग से सभी बच्चों के बीच प्रसाद, स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस सुंदर और सफल आयोजन को संपन्न कराने में मुख्य रूप से ट्रस्ट की संस्थापिका भारती नेगी, साथ ही आरती, मुस्कान, संध्या और सोनिया सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

पशु प्रेमी शोभा शाह के निवास पर धूमधाम से मनाई गई श्री गणेश चतुर्थी, संगीत और ठुमकों के साथ गूंजे बप्पा के जयकारे

पालघर/ विरार वेस्ट : संवाददाता। पालघर में विरार वेस्ट की रहने वाली जानी-मानी पशु प्रेमी और समाज सेविका शोभा शाह के निवास स्थान पर इस वर्ष श्...

_