बागपत ( बीएस तोमर )
काठा गांव निवासी सेना के जवान अनुज चौधरी चार दिन पहले बर्फ खिसकने से छह फुट नीचे दब गए थे। उनको करीब ढाई घंटे बाद साथी जवानों ने बर्फ हटाकर बेहोशी की हालत में बड़ी कठिनाइयों का सामना करके निकाला था। जिसका उपचार लद्दाख में सेना के अस्पताल में चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत के काठा गांव निवासी सेना के जवान अनुज चौधरी की हालत को देखते हुए एयरलिफ्ट करके चंडीगढ़ लेकर आने की तैयारी चल रही है। हालांकि इस कार्य में अभी मौसम बाधक बन रहा है। मौसम ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। जिससे उनको चंडीगढ़ लाकर बेहतर उपचार कराया जा सके।
काठा गांव के अनुज चौधरी भारतीय सेना में सिपाही हैं। उनकी ड्यूटी लद्दाख में चल रही है। वह चार दिन पहले बर्फ खिसकने से छह फुट नीचे बर्फ में दब गए थे। उनको करीब ढाई घंटे बाद साथी जवानों ने कड़ी मेहनत करके बर्फ हटाकर बेहोशी की हालत में निकाला था। इसके बाद से अनुज का उपचार लद्दाख में सेना के अस्पताल में जारी है। वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, लेकिन सेहत में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है।
इसलिए अब अनुज को एयरलिफ्ट करके चंडीगढ़ के पीजीआई लेकर आने की बात कही गई है। अनुज को सोमवार को लेकर आना था, लेकिन लद्दाख में मौसम खराब होने के कारण एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका। इसलिए मौसम ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। जिससे वह जल्द ठीक होकर ड्यूटी पर सकुशल लौट सके ।
0 comments:
Post a Comment