महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम : "सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी"

जयपुर (भानू राज टाक)

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने हेतु जयपुर पुलिस द्वारा “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

इस अभियान के दौरान छात्र छात्राओं, युवाओं, महिला श्रमिकों एवं आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, अधिकारों एवं उपलब्ध पुलिस सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

मुख्य गतिविधियाँ :

1. जयपुर पुलिस की फिल्म प्रदर्शन एवं महिला सुरक्षा से संबंधित प्रेरक व शिक्षाप्रद फिल्म का प्रदर्शन।

2. महिला सुरक्षा कानून एवं हेल्पलाइन जानकारी – POCSO एक्ट, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण एक्ट के संबंध में जानकारी सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, महिला श्रमिकों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी।

3. सेल्फ-डिफेंस डेमो – युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने हेतु लाइव प्रदर्शन।

4. सेफ्टी वॉरियर चयन एवं बैज वितरण – छात्राओं व युवाओं को ‘सेफ्टी वॉरियर’ बनाकर समाज में सुरक्षा जागरूकता का संदेश फैलाना।

5. RAJCOP सिटिजन एप के Need Help जानकारी एवं डाउनलोड – महिलाओं के लिए आसान और त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु मोबाइल ऐप्स की जानकारी।

6. महिला सुरक्षा की शपथ – सभी प्रतिभागियों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग की शपथ।

राजस्थान पुलिस का उद्देश्य इस कार्यक्रम के माध्यम से यह सुनिश्चित करना है कि समाज की हर महिला सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त महसूस करे।



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एक्सप्रेस न्यूज भारत चैनल का आगाज़

इस अवसर पर क्राइम कंट्रोल ब्यूरो मीडिया टीम अपने सामाजिक हित के उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित जयपुर ( भानु राज ) राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ज...

_