दिल्ली (हर्षदीप सिंह)
दिल्ली में बिहार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से भाजपा की बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा दूबे ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में बिहार की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति, विकास कार्यों और आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। नित्यानंद राय ने उषा दूबे को बिहार सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
उषा दूबे ने बिहार में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चर्चा की और अपने सुझाव दिए। दोनों नेताओं ने बिहार में भाजपा की स्थिति मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई। इस मुलाकात से यह स्पष्ट होता है कि भाजपा बिहार में अपने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

0 comments:
Post a Comment