अहमदाबाद में विमान हादसे में 242 यात्रियों में से 241 यात्रियों की मौत,केवल 1 भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक जिंदा बचा, इलाके में फैली दुर्गंध


Tasim Ahamad - Chief Editor 

अहमदाबाद: संवाददाता

 गुजरात के अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसा हुआ है, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हादसे की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया है। विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिवारों के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। देशभर के लोग इस हादसे के बारे में सुनकर दुख और चिंता में हैं. लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट क्रैश हो गई। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं। हादसा अहमदाबाद के मेघानीनगर में हुआ है. इस हादसे में 1 यात्री जिंदा बच गए हैं। एक यात्री 11A सीट नंबर पर यात्रा कर रहा है. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

अहमदाबाद में लंदन के लिए उड़ा एयर इंडिया का प्लेन चंद मिनट के अंदर ही क्रैश हो गया। मंजर इतना भयावह है कि हर किसी का दिल दहल गया।

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई. वह 68 वर्ष के थे. रूपाणी एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 में सवार थे, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वह बिजनेस क्लास की 2डी सीट पर बैठे थे।

अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है. हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेद प्रकट किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं, जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।

हादसे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ब्यान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी रहने के दौरान अमेरिका की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने की पेशकश की। वाशिंगटन डीसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह एक भयानक दुर्घटना थी। हम जो कुछ भी कर सकते हैं, हम करेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार शाम घटना स्थल पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया और बहुत गहरा शोक व्यक्त किया।शाह बोले- मृतकों की पहचान के लिए 1000 डीएनए टेस्ट कराने होंगे गृह मंत्री अमित शाह बोले- विमान में सवार 242 में से 241 लोगों का निधन हुआ है, उनकी पहचान डीएनए टेस्ट से कराई जाएगी। सभी यात्रियों के परिजनों का DNA लिया जा रहा है। विदेश में रहने वाले परिजन को जानकारी दी गई है। शवों के DNA लिए गए हैं। 1000 से ज्यादा DNA टेस्ट किए जाएंगे। गुजरात के पास इतनी बड़ी संख्या में टेस्ट की कैपेसिटी है।

टाटा ग्रुप मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ देगा

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा- टाटा ग्रुप द्वारा मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सभी घायलों का इलाज पूरी तरह टाटा ग्रुप की ओर से कराया जाएगा। बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास (Hostel) के निर्माण में भी टाटा ग्रुप मदद करेगा।

हवा में फैली जले हुए इंसानी शवों की तेज दुर्गंध

विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ घंटों बाद हवा में विमान के ईंधन और जले हुए इंसानी शवों की तेज दुर्गंध फैली रही. इस दुखद घटना के कई घंटों बाद भी दुर्घटना स्थल के आसपास के पेड़ों के जले हुए तनों पर आग के अवशेष दिखाई दे रहे हैं, जो आग की भयावहता को बताने के लिए काफी हैं. बीजे मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल परिसर में जले हुए शवों की असहनीय बदबू फैली हुई है।


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

स्टार मेकर के प्रसिद्ध ग्रुप सॉन्गबर्ड के एक साल पूरे होने पर अभिजीत और माही ने केक काटकर सेलिब्रेट किया

(दिल्ली की काजल खोसला द्वारा न्यूज़ रिपोर्ट) देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में होटल मैरीगोल्ड में स्टारमेकर मे छाये हुए सबसे प्रसिद्ध ग्र...

_