दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित और PTS की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन रजि० मालवीय नगर के सहयोग से इस बार छठ पर्व के भव्य आयोजन किया गया जो वास्तव में देखने लायक था। जिसमें मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय एवं निगम पार्षद लीना कुमार का महत्वपूर्ण प्रयास रहा।
PTS कालोनी वासियों का कहना था कि ऐसा भव्य छठ पूजा महापर्व का आयोजन आज से पहले कभी यहां नहीं हुआ और इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि और श्रेय जाता है मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय और हमारे आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने अपने अथक प्रयास से काफी मेहनत ओर भाग दौड़ करके सभी विभागों से ज़रुरी परमिशन प्राप्त की व दिल्ली सरकार द्वारा दी गई सूचनाओं का लाभ प्राप्त किया जिसके कारण हमारी पीटीएस कॉलोनी में छठ पूजा महापर्व बड़ी धूमधाम से मना।
आयोजित कार्यक्रम में मालवीय नगर निगम पर्षद लीना कुमार, पीटीएस कालोनी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नीरज सिसौदिया, सचिव विष्णु वीर यादव, कोषाध्यक्ष प्रकाश यादव, एमसीडी (MCD) टीम के साथ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा, एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ( AWBI ) मालवीय नगर की प्रतिनिधि पूनम रानी बागड़ी, सुमित प्रताप सिंह, बीजेपी की स्नेह मेहरा, उत्तम चंद शर्मा, अभिषेक आदि बड़ी संख्या में पीटीएस कालोनी वासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर, स्थानीय निवासियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन रजि० (RWA) के पदाधिकारियों ने एक साथ मिलकर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया म्यूजिक सिस्टम एवं छठ पूजा के बोर्ड लगाए गए और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं एवं स्थान सुनिश्चित किया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण :
भव्य छठ पूजा आयोजन : दिल्ली सरकार और पीटीएस कालोनी RWA मालवीय नगर ने संयुक्त रूप से मिलकर छठ पूजा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: इस अवसर पर भोजपुरी और मैथिली भाषाओं में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।
सामुदायिक एकता: स्थानीय निवासियों और पीटीएस कालोनी RWA पदाधिकारियों की उपस्थिति ने सामुदायिक एकता और सहयोग का संदेश दिया।












0 comments:
Post a Comment