सम्राट अशोक जयंती के दिन राष्ट्रीय अवकाश हो, रजनी पटेल (कुशवाहा) ने जिला कलेक्टर को दी राष्ट्रपति के नाम चिट्ठी

सागर ( संवाददाता)

ओबीसी क्रांति सेना की राष्ट्रीय सचिव रजनी पटेल (कुशवाहा) ने मध्य प्रदेश के जनपद सागर में जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम एक चिट्ठी दी है जिसमें उन्होंने सम्राट अशोक जयंती के दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने का निवेदन किया है। और चिठ्ठी में लिखा गया कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के महान सम्राटों में से एक थे, जिन्होंने अहिंसा, न्याय और धर्म का प्रचार किया। उनके शासनकाल में भारत ने अ‌द्वितीय उन्नति की और उन्होंने पूरी दुनिया को शांति, सहिष्णुता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया।

सम्राट अशोक की जयंती (अशोक अष्टमी) भारत के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है, परंतु वर्तमान में इसे राष्ट्रीय अवकाश का दर्जा प्राप्त नहीं है। अतः विनम्र पूर्वक आपसे निवेदन करते हैं कि सम्राट अशोक जयंती को सरकारी अवकाश घोषित किया जाए, जिससे भारत की नई पीढ़ी उनके महान आदर्शों से प्रेरित हो सके।

और आपसे सादर अनुरोध यह भी है कि इस विषय पर उचित विचार कर भारत की महान धरोहर को सम्मान प्रदान कर शासकीय कार्यालय एवं भवनों के शीर्ष पर अशोक स्तंभ लगाना अनिवार्य करके सम्राट अशोक जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए।


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

स्टार मेकर के प्रसिद्ध ग्रुप सॉन्गबर्ड के एक साल पूरे होने पर अभिजीत और माही ने केक काटकर सेलिब्रेट किया

(दिल्ली की काजल खोसला द्वारा न्यूज़ रिपोर्ट) देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में होटल मैरीगोल्ड में स्टारमेकर मे छाये हुए सबसे प्रसिद्ध ग्र...

_