देश की राजधानी दिल्ली में समाजसेविका और सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था 'रीयल हेल्प ब्यूरो' की दिल्ली प्रदेश सचिव रविंदर कौर के सौजन्य से एक भव्य दिवाली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मोती नगर के कैलाश पार्क स्थित 'इनवाइट ग्रिल' (Invite Grill) में संपन्न हुआ।
इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य दिवाली के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम, आनंद और भाईचारे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संगीत और नृत्य का भरपूर आनंद लिया। इसके साथ ही, कार्यक्रम में भोजन और जलपान की उत्तम व्यवस्था रही तथा 'लाइव डीजे' (Live DJ) इसका विशेष आकर्षण रहा, जिसका सभी मेहमानों ने खुलकर लुत्फ उठाया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सभी विशेष अतिथियों और मित्रों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डिंपल, राजिंदर कौर, अंजना, कंवलजीत कौर, गुरविंदर कौर, सिमरन कौर, कोमल, मंजू और गुरपाल कौर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
इन सभी की सक्रिय भागीदारी और उत्साह ने इस दिवाली मिलन समारोह को बेहद खास और यादगार बना दिया। अंत में, रविंदर कौर ने कार्यक्रम में पधारकर इसे सफल बनाने वाले सभी आगंतुकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।





0 comments:
Post a Comment