अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय पशु दिवस के खास अवसर पर बेजुबान जानवरों के प्रति प्रेम और करुणा की एक बेहद सुंदर तस्वीर सामने आई है। अनमोल एनिमल हेल्प वेलफेयर सोसाइटी (NGO) के तत्वावधान में सड़कों पर रहने वाले बेजुबान स्ट्रीट डॉग्स के लिए एक विशेष दावत का आयोजन किया गया।
आमतौर पर त्योहारों या विशेष अवसरों पर इंसानों के बीच मिठाइयां बांटी जाती हैं, लेकिन इस बार सड़कों पर रहने वाले बेजुबान साथियों का मुंह मीठा कराने के लिए एक अनूठी सोच अपनाई गई। आयोजकों ने बताया कि जो स्ट्रीट डॉग्स पारंपरिक चूरमे के लड्डू नहीं खाते हैं या जिन्हें वे कम पसंद आते हैं, उनकी पसंद और स्वाद का विशेष ध्यान रखते हुए इस बार बेसन से बने खास 'मगज के लड्डू' तैयार करवाए गए।
इस खास आयोजन की प्रेरणा NGO के अध्यक्ष देवेनभाई शाह और फाउंडर बेटी आमी एनडी शाह से मिली। देवेनभाई शाह ने बेजुबानों की पसंद को समझते हुए अपने स्तर पर फिर से विशेष रूप से मगज (बेसन) के लड्डू बनवाए। वर्ष 2026 के इस विशेष अभियान में आमी एनडी शाह और देवेनभाई शाह ने मुख्य भूमिका निभाते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर सड़कों पर रहने वाले सैकड़ों कुत्तों को यह पौष्टिक और स्वादिष्ट लड्डू खिलाए।
इस पूरे कार्यक्रम का सफल संयोजन अनमोल एनिमल हेल्प वेलफेयर सोसाइटी (NGO) द्वारा किया गया। संस्था लगातार पशु कल्याण, आवारा जानवरों के रेस्क्यू और उनके भोजन-पानी के लिए कार्य करती रही है। संस्था से जुड़े सदस्यों का कहना है कि शहर के स्ट्रीट डॉग्स भी हमारी सोसाइटी का हिस्सा हैं और किसी भी खास मौके पर उनकी देखभाल करना और उन्हें खुशी देना हमारा मानवीय कर्तव्य है।

0 comments:
Post a Comment