सहारनपुर, संवाददाता ।
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) लोको मेन शाखा, सहारनपुर के शाखा सचिव एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता कॉमरेड परमजीत सिंह के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 2 अक्टूबर 2026 को सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में किया गया। समारोह में 850 से अधिक रेल कर्मचारियों, ऑफिस बेयरर्स, डेलीगेट्स एवं साथियों ने भाग लेकर कॉमरेड परमजीत सिंह के लंबे सेवाकाल, संघर्ष और संगठन के प्रति उनके योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया।
कार्यक्रम में AIRF के महामंत्री कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा, मंडल मंत्री कॉमरेड ठाकुर सिंह तथा मंडल अध्यक्ष कॉमरेड हरनाम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं ने कॉमरेड परमजीत सिंह द्वारा रेल कर्मचारियों के हितों तथा संगठन की मजबूती के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का मंच संचालन शाखा अध्यक्ष कॉमरेड दुष्यंत द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। समारोह में शाखा एवं मंडल के विभिन्न ऑफिस बेयरर्स, डेलीगेट्स तथा बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
इस अवसर पर कॉमरेड कृष्ण कुमार, कॉमरेड इरफान खान, कॉमरेड संता, कॉमरेड कुलदीप, कॉमरेड मनोज, कॉमरेड दीपक एवं कॉमरेड विनोद कॉमरेड जमशेद अली कॉमरेड बिलाल सहित अनेक पदाधिकारियों एवं साथियों ने उपस्थित होकर कॉमरेड परमजीत सिंह को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दीं।
कॉमरेड श्रवण सिंह को नई जिम्मेदारी।
समारोह के दौरान संगठन की आगामी जिम्मेदारी के रूप में कॉमरेड श्रवण सिंह को एनआरएमयू लोको मेन शाखा, सहारनपुर का नया शाखा सचिव बनाए जाने की घोषणा की गई। उपस्थित साथियों ने कॉमरेड श्रवण सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की एकता एवं मजबूती को आगे बढ़ाते हुए रेल कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि कॉमरेड परमजीत सिंह की संगठन के प्रति निष्ठा, संघर्षशीलता और अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उनका मार्गदर्शन संगठन और कर्मचारियों को आगे भी मिलता रहेगा।
कार्यक्रम में मौजूद विशाल संख्या में रेल कर्मचारियों की उपस्थिति ने कॉमरेड परमजीत सिंह के प्रति सम्मान और संगठन के प्रति साथियों की एकजुटता को प्रदर्शित किया।
अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कॉमरेड परमजीत सिंह के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा नवनियुक्त शाखा सचिव कॉमरेड श्रवण सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।





0 comments:
Post a Comment