जयपुर के बनी पार्क में कपड़े वापस करने को लेकर दुकानदार से हुआ था विवाद, पर्यटन थाना पुलिस ने बातचीत से कराया समाधान।
जयपुर 13 अक्टूबर, भानू राज टाक एडवोकेट द्वारा न्यूज रिपोर्ट।
राजस्थान पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा और सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का एक बार फिर उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। राजधानी जयपुर के बनी पार्क इलाके में रूस से आईं दो महिला पर्यटकों की एक स्थानीय दुकानदार से कपड़ों की वापसी को लेकर समस्या आ गई थी, जिसका पुलिस ने त्वरित समाधान कराया।
जानकारी के अनुसार रूस से जयपुर आईं दो महिला पर्यटक बनी पार्क क्षेत्र में पारंपरिक कपड़ों की खरीदारी करने गई थीं। खरीदारी के बाद कपड़े वापस करने को लेकर दुकानदार से उनकी समस्या हो गई। परेशान पर्यटकों ने पर्यटन थानाधिकारी शशिकला से संपर्क कर सहायता मांगी।
सूचना मिलते ही थानाधिकारी शशिकला, हेड कांस्टेबल हरिनारायण और कांस्टेबल रामकिशन मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दुकानदार से बातचीत कर हस्तक्षेप किया और समस्या का त्वरित समाधान कराया। पुलिस की संवेदनशीलता एवं तत्परता से संतुष्ट होकर दोनों विदेशी महिला पर्यटकों ने स्वयं वीडियो बना उसे शेयर कर राजस्थान पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पर्यटकों की सहायता के लिए संपर्क नंबर
राजस्थान पुलिस पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। जयपुर में किसी समस्या या आपात स्थिति में पर्यटक पर्यटन थाना पुलिस के निम्न संपर्क नंबरों पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
° टूरिस्ट पुलिस स्टेशन, जयपुर: 0141-2600336
° सीयूजी नंबर: 8764868070
° कंट्रोल रूम: 0141-2388438, 0141-2388430




0 comments:
Post a Comment