सहारनपुर : फरीद अहमद द्वारा न्यूज रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के सीओ गंगोह अशोक कुमार सिसोदिया द्वारा थाना नानौता का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय/रिकॉर्ड, हवालात, मालखाना, सीसीटीएनएस/आईटी व्यवस्था, शस्त्रागार, ड्यूटी रजिस्टर, बीट/पैरवी व्यवस्था एवं जनसुनवाई/शिकायत निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया।
साथ ही संबंधित अधिकारियों को कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला/बाल सुरक्षा एवं लंबित मामलों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा रात्रि गश्त/चेकिंग को प्रभावी बनाए रखने के निर्देशित किया गया।

0 comments:
Post a Comment