भगीरथी विहार MCD स्कूल में SMC सदस्यों को परिचय पत्र दिए एवं साफ-सफाई, पानी, बिजली व अग्निशमन व्यवस्था पर चर्चा की

दिल्ली, 16 मई 2026

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भागीरथी विहार के दिल्ली नगर निगम द्वितीय पाली के प्राथमिक विद्यालय में गर्मी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों और प्रधानाचार्य के बीच एक विशेष बैठक आयोजित की गई। और आयोजित बैठक में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) के मेंबर को उनके परिचय पत्र भी वितरित किए गए।

आयोजित बैठक में प्रधानाचार्य ओर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) ने गर्मी की छुट्टियों के बाद बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल जैसे RO सिस्टम सही है या नहीं, स्कूल में साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा कक्षाओं में बिजली की अनियमित आपूर्ति और खराब पंखों के कारण बच्चों की छुट्टियों के बाद गर्मी में कोई परेशानी न हो, प्राथमिक विद्यालय में सुरक्षा के मद्देनज़र एसएमसी SMC सदस्यों ने स्कूल भवन में अग्निशमन यंत्रों का भी निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। 

इस मौके पर प्रधानाचार्य वेदपाल सिंह, अध्यापक तिलक राम एवं एसएमसी SMC की ओर से फैयाजुद्दीन अंसारी, निजामुद्दीन सैफी एवं तासीम अहमद आदि सदस्यगण मौजूद रहे।



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

भगीरथी विहार MCD स्कूल में SMC सदस्यों को परिचय पत्र दिए एवं साफ-सफाई, पानी, बिजली व अग्निशमन व्यवस्था पर चर्चा की

दिल्ली, 16 मई 2026 उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भागीरथी विहार के दिल्ली नगर निगम द्वितीय पाली के प्राथमिक विद्यालय में गर्मी और सुरक्षा को ध्यान ...

_