एससी/एसटी टीचर्स फ्रंट डायरेक्टरेट ऑफ एजूकेशन की ओर से बाबा साहब डॉक्टर बीआर अंबेडकर जी के 135वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम अध्यक्ष केपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ


दिल्ली : संवाददाता

आज ज्वाइंट एससी/एसटी टीचर्स फ्रंट डायरेक्टरेट ऑफ एजूकेशन देहली के तत्वावधान में परम पूज्य विश्व विभूति बोधिसत्व भारत रत्न (symbol of knowledge ) बाबा साहब डॉक्टर बीआर अंबेडकर जी के 135वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वैचारिक संगोष्ठी कार्यक्रम एम पी हॉल जे & के ब्लॉक स्कूल दिलशाद गार्डन दिल्ली में अध्यक्ष केपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया ।

वक्ताओं ने भगवान गौतम बुद्ध व नारी व मानवता के उद्धारक बाबा साहेब डाक्टर बी आर अंबेडकर जी के संघर्षों को याद करते हुए दोनों महापुरुषों की कृत्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की प्रो केपी सिंह, यादव ने समसामयिक संबोधन करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया वैचारिक संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रोफ़ेसर ,प्रो हंसराज सुमन ने नए अध्यापकों को संगठन में जोड़ने का स्वागत किया। रामकुमार पालीवाल, गिरीश निशाना डीडी न्यूज एंकर, संजय कुमार मीणा एम्स, सुभाष चंद्रा दीपक कुमार अमर सिंह व राजीव ने अपने विचार व्यक्त किए दूर दूर से आए अध्यापक साथियों की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने अमिट योगदान दिया अंत में आने वाले सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त्त किया गया। विनोद शर्मा ने बाबा साहेब के समता समानता मानवता वादी और आपसी सद्भाव पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिजेंद्र कुमार मुख्य सलाहकार जी ने संयम और अनुशासन में रहने का आह्वान किया व मंच का सफल संचालन केपी सिंह अध्यक्ष का साथ टीआर मीणा महासचिव द्वारा दिया गया। अति विशेष सहयोग अलंकार अम्बेश, बृज भूषण, डॉ गोविंद प्रसाद, श्रीमती मीनाक्षी, श्रीमती यशोदा, भारत भूषण, राज कुमार ड्राइंग नरेंद्र कुमार, महेंद्र, ओमपाल, हेमचंद एवं लोकेंद्र कुमार का रहा।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

पशु प्रेमी अमीबेन एनडी शाह ने गर्मी में बेजुबानो की प्यास बुझाने के लिए मिट्टी के बर्तन वितरित किए

अहमदाबाद : संवाददाता। बढ़ती गर्मी को देखते हुए अनमोल एनीमल हेल्प वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष/संस्थापिका अमीबेन एनडी शाह एवं उसके पिता देवनभाई...

_