पशु प्रेमी अमीबेन एनडी शाह ने गर्मी में बेजुबानो की प्यास बुझाने के लिए मिट्टी के बर्तन वितरित किए

अहमदाबाद : संवाददाता।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए अनमोल एनीमल हेल्प वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष/संस्थापिका अमीबेन एनडी शाह एवं उसके पिता देवनभाई रजनीकांत शाह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) के नेतृत्व में बेजुबान जानवरों के लिए प्यास से बचाने हेतु मिट्टी के बने पानी रखने के बर्तन लोगो में वितरण सेवा अभियान चलाया गया। 

इस अभियान के तहत जंगल व इलाके के मुख्य चौराहों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के बर्तन रखने का कार्य शुरू किया ताकि बेजुबान जानवर जैसे पशु, पक्षी और अन्य जीव पानी पी सकें। पशु प्रेमी अमीबेन एनडी शाह ने कहा कि गर्मी में इंसानों के साथ साथ बेजुबान जानवरो भी प्यास से बेहाल हो जाते हैं। सामाजिक दायित्व समझते हुए यह छोटा सा प्रयास किया गया है। इस जनहित सेवा में लगभग 1000 मिट्टी के बर्तन वितरण किए जाएंगे।

इस जनहित मुहीम आगे बढ़ाने के लिए पशु प्रेमियो इलाके के लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने इस मिट्टी के बर्तन वितरण करने वाले कार्य की खूब सराहना की ।

और कहा कि अमीबेन एनडी शाह हमेशा बेजुबान जानवरो की हितैषी हैं जो अपने घरों के बाहर भी पक्षियों और जानवरों के लिए पानी के बर्तन रखे हुए है। और मिट्टी के बर्तन वितरित करते हुए भी लोगों को नियमित रूप से उनमें पानी भरते रहने के लिए प्रेरित ओर जागरूक किया।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

पशु प्रेमी अमीबेन एनडी शाह ने गर्मी में बेजुबानो की प्यास बुझाने के लिए मिट्टी के बर्तन वितरित किए

अहमदाबाद : संवाददाता। बढ़ती गर्मी को देखते हुए अनमोल एनीमल हेल्प वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष/संस्थापिका अमीबेन एनडी शाह एवं उसके पिता देवनभाई...

_