सहारनपुर : संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के ननौता में भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्यालय के उद्घाटन किया गया। जिसमें सहारनपुर क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रो से सामाजिक कर्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने शिरकत की। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीत राणा, गंगोह विधायक चौधरी कीरत सिंह, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल राणा, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चांदनी राणा, ननौता चीनी मिल के चेयरमैन रविंद्र पुंडीर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर, पूर्व डीसीडीएफ चेयमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, संजय वीर राणा, यशवंत राणा, डॉक्टर एनसी शर्मा, विनोद प्रधान मोरा, ननौता नगर से आए और गांव देहात से आए सभी गणमान्य व्यक्तियों का और भाजपा मंडल की पूरी टीम का नानौता मंडल अध्यक्ष विजयपाल चौहान ने दिल की गहराइयों से सभी का धन्यवाद करते हुए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। क्योंकि आए हुए सभी लोगों ने अपना-अपना महत्वपूर्ण समय देकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाया। और आश्वासन दिया कि हम जनहित के कार्यों में बाढ़ चलकर हिस्सा लेंगे।



0 comments:
Post a Comment