दरअसल मामला, उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर में रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़ा है। जहां अधिवक्ताओं को रजिस्ट्री कार्यालय में अनियमितता देखने को मिली जो सीधा साठ गांठ दिखा। जिसका आरोप लगाते हुए वकीलों ने जमकर हंगामा व विरोध किया।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, वकीलों का आरोप यह भी था कि शाम सात बजे तक रजिस्ट्री किये जाने के आदेशों के बावजूद रजिस्ट्री के लिए सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है।
गौरतलब है कि रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने वालों की भीड के चलते पिछले 15 दिनों से पांच बजे के बाद भी रजिस्ट्री का काम किया जा रहा है। बुधवार को रजिस्ट्री कार्यालय में अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे वकीलों का आरोप था कि रजिस्ट्रार भरत कुमार के जाने के बाद कार्यालय कर्मचारी एवं लिपिक सुविधा शुल्क लेकर रजिस्ट्री करने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के विरोध में गुरूवार को भी कार्यालय में कार्य नही होने दिया ।



0 comments:
Post a Comment