कानपुर : संवाददाता
कानपुर बार एसोसिएशन के सभागार में हेमा अखिल भारतीय महिला शक्ति एसोसिएशन भारत एवं अखिल भारतीय महिला शक्ति संघ भारत के संयुक्त तत्वावधान में “महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व” विषय पर राष्ट्रीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाज सुधारक, आयरन लेडी भारत की बेटी श्रीमती हेमा अनिल पटेल के सफल मार्गदर्शन में महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।
इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वाती शंकर को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री इंदीवर बाजपेई, विशेष सहयोग एवं कार्यक्रम संयोजक महामंत्री श्री अमित सिंह, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष (विधि मंच) दिव्यता बाजपेई तथा उनके गुरु श्री उमेश द्विवेदी की विशेष भूमिका रही।
राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों में रचना पटेल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), निधि शुक्ला (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), प्रीति मिश्रा (राष्ट्रीय युवा संगठन मंत्री व प्रदेश युवा अध्यक्ष), यशी सिंह (राष्ट्रीय सचिव), माधुरी सचान (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), रेनू सैनी (प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मंच), शीला (प्रदेश उपाध्यक्ष), पुष्पा सचान (प्रदेश संगठन मंत्री) और मंजू सिंह (जिला उपाध्यक्ष, कानपुर) सहित कई गणमान्य महिलाएँ मौजूद रहीं।
सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता स्वाती शंकर ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी दोनों है, जिससे वह महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए और अधिक दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करती रहेंगी।


0 comments:
Post a Comment