नई दिल्ली, संवाददाता ।
प्रतिभा, आत्मविश्वास, सामाजिक सरोकार और अपने सपनों को साकार करने का जज्बा रखने वाली 17 वर्षीय साक्षी गुप्ता अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। साक्षी आगामी ‘Miss Teen of the Universe 2026’ प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लेंगी। यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन 15 से 22 नवंबर तक दिल्ली और जयपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दुनिया के 13 से अधिक देशों की प्रतिभागी अपनी प्रतिभा, संस्कृति और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगी।
साक्षी गुप्ता केंद्रीय विद्यालय (एयर फोर्स) की छात्रा हैं। महज 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने शिक्षा, कला, सामाजिक कार्य और फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाए हैं। उनका सपना एक सफल मेडिकल प्रोफेशनल बनने के साथ-साथ मॉडलिंग और नृत्य (डांस) के क्षेत्र में भी अपनी पहचान स्थापित करना है।
साक्षी की यह यात्रा केवल सौंदर्य प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपने सामाजिक अभियान ‘Collective Well-Being’ के माध्यम से सामूहिक कल्याण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देने का प्रयास किया है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने ब्रांड ‘The Cura’ की स्थापना भी की है।
वह पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास (Environmental Sustainability), पशु कल्याण, महिला सशक्तिकरण और सभी के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उनका मानना है कि युवाओं की वास्तविक सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों में नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में निहित है।
‘Reign by Khushi Verma’ से ले रहीं मार्गदर्शन
पेजेंट्री की दुनिया में अपने शुरुआती सफर के लिए साक्षी ने ‘Reign by Khushi Verma’ की संस्थापक एवं मेंटर सुश्री खुशी वर्मा से मार्गदर्शन प्राप्त किया है। उनके सहयोग से साक्षी अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, मंच प्रस्तुति और पेजेंट से जुड़ी विभिन्न प्रतिभाओं को निखार रही हैं।
बचपन से रहा है डांस और मेकअप आर्टिस्ट्री का शौक
साक्षी बचपन से ही नृत्य के प्रति विशेष रुचि रखती हैं। वह एक प्रतिभाशाली डांसर होने के साथ-साथ क्रिएटिव मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। स्कूल के दिनों से ही उन्होंने भाषण, फैंसी ड्रेस और ड्राइंग प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। वह अपने स्कूल की लीड डांसर भी रह चुकी हैं और उनके नृत्य प्रदर्शन को समाचार पत्रों में भी स्थान मिल चुका है।
उनकी उपलब्धियों में सबसे खास उपलब्धि अपने पहले ही प्रयास में ‘Star Miss Teen India’ का खिताब जीतना है। इस सफलता के बाद अब उन्हें ‘Miss Teen of the Universe 2026’ के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हो रहा है।
‘Miss Teen of the Universe’ एक अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य एवं प्रतिभा प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य युवा महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक विरासत और व्यक्तित्व को प्रोत्साहित करना है। यह मंच विभिन्न देशों की प्रतिभागियों को आपसी सांस्कृतिक आदान-प्रदान, व्यक्तिगत विकास और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करता है। भारत में इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का नेतृत्व व आयोजन नेशनल डायरेक्टर आकांक्षा ठाकुर एवं ‘स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शंस’ के संस्थापक सौरव आनंद द्वारा किया जा रहा है।
साक्षी गुप्ता का यह सफर देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। 17 वर्ष की उम्र में शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारियों, कला और अपने उद्यम के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से कम उम्र में भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
अब सभी की निगाहें ‘Miss Teen of the Universe 2026’ के अंतरराष्ट्रीय मंच पर टिकी हैं, जहाँ साक्षी अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के साथ देश का नाम रोशन करने के इरादे से उतरेंगी। सभी ने साक्षी गुप्ता को उनके आगामी अंतरराष्ट्रीय सफर के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

0 comments:
Post a Comment