Editor: TASIM AHAMAD
दिल्ली/विशेष रिपोर्ट:
समाज सेवा, कला और राजनीतिक सक्रियता का अनूठा संगम बनकर उभर रही हैं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी एवं समाजसेविका शिखा दुबे। वह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपनी दूरदर्शी कार्यशैली, निष्ठा और समर्पण के बल पर उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। समाजहित के कार्यों में उनकी सक्रियता ने उन्हें एक जनप्रिय नेत्री के रूप में स्थापित किया है।
शिखा दुबे केवल एक राजनैतिक नेत्री या समाजसेविका ही नहीं हैं, बल्कि वह एक बेहतरीन मॉडल और आर्टिस्ट भी हैं। कला और अभिनय के क्षेत्र में उनकी कलात्मक क्षमता सराहनीय है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के बावजूद उनका मुख्य केंद्र हमेशा समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्य ही रहे हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी बेहतरीन कार्यशैली के चलते आज लाखों लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके साथ जुड़े हुए हैं।
शिखा दुबे एक परिश्रमी और जुझारू महिला नेत्री हैं जो हमेशा समाज के विकास और जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहती हैं। उनके प्रमुख जनहित कार्यों में शामिल होकर कार्य कर रही है। समय-समय पर गरीबों और जरूरतमंदों को राशन व आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना, गरीबों, वृद्धों, महिलाओं, बच्चों और अनाथों के उत्थान और विकास के लिए निरंतर प्रयास करना।
समाज के हर वर्ग के उत्थान के प्रति समर्पित शिखा दुबे का मानना है कि जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। वह ईश्वर से हमेशा यही प्रार्थना करती हैं कि, "ईश्वर मुझे इतनी शक्ति और हिम्मत दे कि मैं इसी प्रकार जनहितैषी कार्य करती रहूँ और अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचा सकूँ।"






0 comments:
Post a Comment