डॉ आर्यावर्ती सरोज आर्या को २०२६ लखनऊ उत्तर प्रदेश ग्राम कमला बाद बढ़ौली निकट आक्सीजन गैस फैक्ट्री छठा मील सीतापुर रोड शिव मंदिर के सभागार में एम एल सी पवन सिंह चौहान के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में काव्योत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि इस वर्ष का द्वितीय सम्मान "साहित्य साधना सम्मान" से सम्मानित किया गया। प्रथम सम्मान अहमदाबाद के विद्योतमा फाउंडेशन से काव्य संग्रह "निश्चेतन सिलिका " के लिए मिला है। ज्ञात हो कि साहित्य के क्षेत्र में डॉ आर्यावर्ती को उनके साहित्यिक निरंतर बहुमूल्य योगदान हेतु पचास से अधिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। डॉ आर्यावर्ती सरोज "आर्या" की अब तक पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें उपन्यास "छोटी मालकिन " कहानी संग्रह "कुछ पन्ने ज़िन्दगी के" काव्य संग्रह "सरोज काव्य मंजरी" और"निश्चेतन सिलिका" तथा बाल कहानी संग्रह "चंद्रयान" है। इसके अतिरिक्त एक उपन्यास "शुक्र सुता देवयानी" तथा बाल कविता संग्रह " मेरा भारत " प्रकाशनाधीन है। डॉ आर्यावर्ती सरोज आर्या की एक कहानी पाठ्यक्रम में आठवीं कक्षा में पढ़ाई जाती है।
डॉ आर्यावर्ती सरोज "आर्या" काव्योत्सव सम्मान से सम्मानित हुईं
लखनऊ, संवाददाता।

0 comments:
Post a Comment