मिस ग्रैंड दिल्ली व हरियाणा 2026 ग्रैंड फिनाले की सजी भव्य शाम


नई दिल्ली। मालिनी सरीन 

सौंदर्य, आत्मविश्वास और उद्देश्य का अद्भुत संगम रविवार को उस समय देखने को मिला जब मिस ग्रैंड दिल्ली 2026 और मिस ग्रैंड हरियाणा 2026 का ग्रैंड फिनाले राजधानी में भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जीके-1, नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जहां फैशन, प्रतिभा और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन "Reign By Khushi Verma" द्वारा किया गया, जिसकी राज्य निदेशक ख़ुशी वर्मा हैं। आयोजन समिति ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों से विशिष्ट हस्तियों को वीआईपी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। मुख्य अतिथि सीनियर एडवोकेट प्रदीप राय, पूर्व वाइस प्रेसिडेंट सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, एडवोकेट प्रदीप खत्री सेक्रेटरी रोहिणी बार एसोसिएशन दिल्ली, एडवोकेट स्वाति शंकर सुप्रीम कोर्ट, एड त्रिभुवन राठी पूर्व मेंबर लाइब्रेरी साकेत बार, Mr फ्लेमिंग R राजदूत Paraguay Embassy उपस्थित रहे। जूरी मेंबर्स स्टार एंटरटेनमेंट के फाउंडर सौरव आनंद, नेशनल डायरेक्टर आकांक्षा ठाकुर, मिस ग्रैंड इंडिया 2025 विशाखा कंवर, स्टेट डायरेक्टर खुशी वर्मा रहीं थीं।

कार्यक्रम केवल सौंदर्य प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह मंच युवा प्रतिभाओं को अपनी आवाज़, व्यक्तित्व और सामाजिक सोच प्रस्तुत करने का अवसर देने वाला साबित हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपनी स्पष्ट सोच को मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

मिस ग्रैंड दिल्ली की विजेता भूमिका लालवानी और रनर अप दिया एवं दिविजा रहीं। मिस ग्रैंड हरियाणा का ताज गोपिका साजी एवं रनर अप स्तुति अरोरा और वंशिका सिंह ने अपने नाम किया। ग्रैंड फिनाले के होस्ट भवदीप रोमाना ने अपनी ऐंकरिंग से शो में चार चांद लगा दिए। वो एक प्रसिद्ध गायक एवं एक्टर हैं। हेयर एंड मेकअप पार्टनर "Make up by Krishu" रहे।

आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य केवल ताज पहनाना नहीं, बल्कि ऐसी प्रतिभाशाली युवतियों को आगे लाना है जो भविष्य में वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें। कार्यक्रम में फैशन राउंड, टैलेंट प्रस्तुति और प्रश्नोत्तर चरण मुख्य आकर्षण रहे, जहां प्रतिभागियों ने अपने व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

राज्य निदेशक ख़ुशी वर्मा ने बताया कि यह आयोजन युवा पीढ़ी को अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करता है और समाज में सकारात्मक संदेश देने की दिशा में एक सार्थक पहल है। राजधानी में आयोजित यह भव्य समारोह सौंदर्य, प्रतिभा और उद्देश्य का उत्सव बन गया, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शक, फैशन प्रेमी और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

मिस ग्रैंड दिल्ली व हरियाणा 2026 ग्रैंड फिनाले की सजी भव्य शाम

नई दिल्ली। मालिनी सरीन  सौंदर्य, आत्मविश्वास और उद्देश्य का अद्भुत संगम रविवार को उस समय देखने को मिला जब मिस ग्रैंड दिल्ली 2026 और मिस ग्रै...

_