मां शक्ति की पुकार, योग से की दिव्यांगता दूर
योग से दिव्यांगता से सबलता,
योग से दिव्यांगता दूर- मां शक्ति,
दिव्यांगों ने की योग से दिव्यांगता दूर-मां शक्ति,
Tasim Ahamad - Chief Editor
दिल्ली - ( अनवर खान )
यह न केवल एक सच्चाई है बल्कि योग में इतनी ताकत है की वह दिव्यांग लोगों को साधारण लोगों की तरह काम करवा सकता है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं बल्कि मां की शक्ति द्वारा मां शक्ति अंतरराष्ट्रीय संस्था के दिव्यांग लोगों ने साबित भी किया । आज 10 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में योग करके योग न केवल दिव्यांगों को सबल बनाता है बल्कि कैसे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां भी योग के द्वारा काफी हद तक ठीक होने का रास्ता आसान बना देती है। रेखा गुरबाणी जिन्होंने योग के द्वारा कैंसर पर विजय प्राप्त की, उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने जवाब दे दिया था अब तक कैंसर के बाद योग करने के साथ-साथ 14 साल से वह न केवल जिंदा और स्वस्थ है बल्कि कैंसर पीड़ितों की मदद कर रही है। मां की शक्ति की अध्यक्ष अधिवक्ता अनीता गुप्ता जो कि दिव्यांग भी है न केवल दिव्यांग होते हुए उन्होंने कैंसर को भी योग के द्वारा मात दे दी बल्कि आज सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और एलीम को कंपनी के सहयोग से अपने आसरा प्रोजेक्ट के द्वारा कई बुजुर्ग और दिव्यांगों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरित भी करवा दिए।
भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला अध्यक्ष संजय गोयल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अपर्णा गोयल, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल, vrc के डायरेक्टर श्री जीतू मुखर्जी, एलीमको कंपनी से श्री विक्रम सिंह और योगेश कुमार की अध्यक्षता में सभी लोगों ने योग किया और उन्होंने आए हुए लोगों को योग करने की और पौधा लगाने की शपथ भी दिलवाई। मां शक्ति के पर्यावरण विशेषज्ञ पुरुषोत्तम और मीडिया देखने वाले अधिवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता ने भी योग किया। मैक्स हॉस्पिटल ने हर बार की तरह इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य जांच और एंबुलेंस के द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज की। आयुष मंत्री प्रताप राय गणपत राय जाधव, इंपीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज के प्रमोटर एवं डायरेक्टर श्री जगजीत सिंह, समाजसेवी राम अवतार भट्टे वाले, भव्य रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सतीश लूथरा, शाइनिंग सोल संस्था से राहुल सिन्हा और उनकी वालंटियर टीम, प्रियंका सक्सेना एवं अभिषेक सक्सेना और उनकी टीम के सहयोग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से महेश शर्मा और उनकी आनंद विहार की टीम एवं मां शक्ति के सोनी शर्मा और माही शर्मा, सचिन गुप्ता, मानवी जैन, जसविंदर कौर, अंजलि, हिना के अथक प्रयास से योग दिवस का आयोजन सफल हो पाया।
यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सेक्रेटरी रिटायर्ड आदरणीय नवाब सिंह आयुष मंत्रालय से डॉ बी के सिंह, डॉक्टर सुरेश कुमार, डॉ राहुल जैन, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान से ईश्वर आचार्य एवं डीडीए से ज्ञान शर्मा के एवं मां की शक्ति के योग गुरु आचार्य श्री एस वी शर्माजी, नीलम के कई महीनो के अथक प्रयास से ही दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
0 comments:
Post a Comment