एवं
वाराणसी लोकसभा से मोदी को हराएंगे रूबी कश्यप के पति सुभाष चंद कश्यप
बागपत।
3 अप्रैल 2024 को सर्वजन लोक शक्ति पार्टी ने बागपत लोकसभा से सुभाष चंद कश्यप पूर्व फौजी की धर्मपत्नी रूबी कश्यप का नामांकन कराया।
रूबी कश्यप के नामांकन के दौरान सर्वजन लोक शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर कश्यप भी मौजूद रहे।
सर्वजन लोक शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर कश्यप ने कहा कि बागपत लोकसभा में रूबी कश्यप को भारी मतों से जीतना है।
वही नामांकन कर बाहर आते समय प्रत्याशी रूबी कश्यप ने कहा कि बागपत लोकसभा में मोदी जी के कैंडिडेट को मैं हराऊंगी।
वही वाराणसी लोकसभा में मेरे पति सुभाष चंद्र कश्यप आदरणीय मोदी जी को हराने का काम करेंगे।
रूबी कश्यप ने कहा कि कहीं पर भी मोदी जी ने विकास नहीं कराया। केवल अपने शौक पूरे किए और भाजपा का प्रचार किया।
देश के लोग अब भाजपा को नहीं सर्वजन लोक शक्ति पार्टी की सरकार चाहते है और देश के प्रधानमंत्री के रूप में ओमपाल कश्यप को देखना चाहते है।

0 comments:
Post a Comment