यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन द्वारा संचालित दिव्यांगजनों को समर्पित संस्था प्रयास स्पेशल स्कूल ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन |

गुडगांव |
नया गुडगांव सेक्टर 82 में यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन द्वारा संचालित दिव्यांगजनों को समर्पित संस्था प्रयास स्पेशल स्कूल ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें प्रोफेसर डॉ गीता सिंह निर्देशिका शिक्षण अनुसंधान केंद्र दिल्ली विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।


कार्यक्रम के आयोजक प्रयास स्पेशल स्कूल के प्रथम सेवक अजीत वीर व मीना यादव ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में 7 राज्यों से 75 शिक्षकों, शिक्षण संस्थान, सामाजिक संगठन व व्यक्ति विशेष  को सम्मानित किया गया। सम्मानित अतिथि प्रमुख समाज सेविका एवं प्रयास यशोदा अनुपमा शर्मा ने बताया कि बहरोड़ से विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कई विभूतियों को इस समारोह में सम्मानित किया गया है और हम सभी के ये गर्व की बात है। बहरोड़ में दिव्यांगों के लिए सराहनीय काम कर रही संस्था शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र को भारतीय दिव्यांग रत्न अवॉर्ड दिया गया। राजकीय विद्यालय रेवाना में कार्यरत अध्यापिका संगीता शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु भारतीय शिक्षा रतन अवार्ड से नवाजा गया। हिंदुस्तान गौरव बालवीर अवार्ड से नेशनल रेसलिंग प्लेयर आरती शर्मा पुत्री रमेश कुमार जैनपुरबास को सम्मानित किया गया। पहलवान राजकुमार यादव अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए हिंदुस्तान गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक मुदगिल, समाज सेविका  रेखा गोयल, लोकप्रिय हरियाणवी देसी रॉकस्टार एमडी, अमन कुमार सदस्य फूड कॉरपोरेशन आफ इंडिया आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एक्सप्रेस न्यूज भारत चैनल का आगाज़

इस अवसर पर क्राइम कंट्रोल ब्यूरो मीडिया टीम अपने सामाजिक हित के उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित जयपुर ( भानु राज ) राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ज...

_